महाराष्ट्र मौसम LIVE:भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि तेज़ बरसात से बाढ़ का ख़तरा बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र मौसम अपडेट (LIVE):
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपात संचालन केंद्र ने सभी ज़िला प्रशासन को 30 सितंबर तक सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि

  • मुंबई और कोंकण क्षेत्र के निचले इलाकों में शहरी बाढ़ का ख़तरा है।
  • घाट क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

मुंबई मौसम अलर्ट:
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 28 सितंबर को मुंबई और आसपास के ज़िलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी शामिल हैं। कुछ इलाकों में लगातार और बहुत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।

सिंधुदुर्ग और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होने का अनुमान है। वहीं कोंकण पट्टी और उत्तरी महाराष्ट्र के हिस्सों में मौसम का असर ज़्यादा रहेगा, जबकि मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सरकारी सतर्कता:

  • सभी ज़िलों को 30 सितंबर तक अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • मुंबई व कोंकण के निचले इलाकों में शहरी बाढ़ का खतरा
  • घाट क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका
  • 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के आदेश
  • पानी निकालने वाली मशीनें और मरम्मत दल तैनात
  • नदियों व बांधों के जलस्तर की सख़्त निगरानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *